नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व राष्ट्रपति ने जताई थी मिलने की इच्छा*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और पूर्व राष्ट्रपति के पति देवी सिंह पाटिल भी ओल्ड महाराष्ट्र सदन में उनके साथ थे।मुख्यमंत्री योगी आदित्नयाथ ने नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद ओल्ड महाराष्ट्र सदन में रुकीं प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की। बताया जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति ने ही सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट करने की इच्छा जाहिर की थी। इसका सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरा सम्मान रखा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिजोरम के राज्यपाल ने भी मुलाकात की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात की। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जताई थी। संसद भवन से निकलकर सीएम योगी आदित्यनाथ पुराने महाराष्ट्र सदन पहुंचे थे।






