महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने रवीन्द्र नाट्य गृह के नवीनीकरण उपरांत नवीन स्वरूप का शुभारंभ किया।

इंदौर। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने
रवीन्द्र नाट्य गृह के नवीनीकरण उपरांत नवीन स्वरूप का शुभारंभ किया। शहर की कला, संस्कृति और रंगमंच की समृद्ध परंपरा को नई ऊर्जा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर व्यवस्थाओं से सुसज्जित यह नवीन स्वरूप कलाकारों और कला प्रेमियों के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगा।
इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी एवं विधायक श्री गोलू शुक्ला उपस्थित रहे।

67 views