*सावन के मास मे काशी विश्वनाथ के दर्शन कर धन्य हुए इंदौरी श्रद्धालु*
*अयोध्या में पहुंचकर की जय श्रीराम की गूंज*
*विधायक संजय शुक्ला के साथ सभी श्रद्धालु इंदौर के लिए रवाना*
*इंदौर* । संगम नगर वार्ड के 600 श्रद्धालु सावन के महीने में काशी विश्वनाथ के दर्शन कर धन्य हो गए । इन सभी ने अयोध्या में पहुंचकर जय श्रीराम की गूंज लगाई और रामलला के दर्शन किए । इसके बाद विधायक संजय शुक्ला के साथ यह सभी श्रद्धालु इंदौर के लिए रवाना हो गए ।
विधायक संजय शुक्ला के द्वारा इस बार वार्ड क्रमांक 13 के 600 श्रद्धालुओं को काशी अयोध्या की यात्रा पर ले जाया गया । यह पहला मौका है जब इस यात्रा में काशी को जोड़ा गया है । अब तक हर महीने यह यात्रा अयोध्या की होती रही है । संगम नगर के वार्ड क्रमांक 13 के 600 श्रद्धालु इंदौर से रवाना होकर सबसे पहले काशी पहुंचे । वहां पर उन्होंने सावन के महीने में काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन और अभिषेक किया । इससे यह सभी श्रद्धालु धन्य हो गए । इन श्रद्धालुओं ने वाराणसी में गंगा स्नान का पुण्य भी अर्जित किया । इसके बाद सभी श्रद्धालु आज सुबह काशी से अयोध्या पहुंचे । वहां पर श्री राम जन्मभूमि पर भगवान राम लला के दर्शन किए । यह दर्शन करते हुए श्रद्धालुओं ने जय श्री राम का उद्घोष किया । सरयू नदी के तट पर जाकर स्नान किया । फिर रात को सभी श्रद्धालु रेल द्वारा इंदौर के लिए रवाना हो गए । यह सभी श्रद्धालु कल दोपहर में रेल से इंदौर पहुंच जाएंगे ।
1442 views





