सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शिवपाल का नाम गायब, प्रचार के लिए 40 नेताओं के नाम तय*

सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शिवपाल का नाम गायब, प्रचार के लिए 40 नेताओं के नाम तय*
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के टिकट पर जसवंतनगर सीट से विधायक निर्वाचित शिवपाल सिंह यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच मतभेद एक बार फिर समाने आ गए हैं।समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को आजमगढ़ व रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है जिसमें शिवपाल सिंह यादव का नाम शामिल नहीं है। समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ व रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए 40 नेताओं के नाम भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिए हैं। इसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव मो. आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम प्रमुख हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में शिवपाल सिंह यादव का नाम गायब है।

897 views