यूपी 33 करोड़ से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्‍य:मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ

यूपी 33 करोड़ से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्‍य:मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ*
कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में उत्तर प्रदेश ने 33 करोड़ से अधिक टीके लगाकर रिकार्ड बनाया है। देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन उप्र में ही लगाई गई है। टीकाकरण अभियान में उप्र शुरुआत से ही अव्वल है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 16.73 करोड़ व तीसरे नंबर पर बंगाल ने 14.05 करोड़ वैक्सीन लगाई है,मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने ट्वीट कर बताया क‍ि, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश 33 करोड़ से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। यह उपलब्धि हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की कर्मठता व जागरूक नागरिकों के सहयोग का प्रतिफल है। सभी पात्र जन ‘टीका जीत का’ अवश्य लगवाएं!उप्र में अभी तक 17.46 करोड़ लोगों ने टीके की पहली और इसमें से 15.22 करोड़ लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली है। वहीं 32.26 लाख लोगों ने दोनों डोज लगवाने के बाद प्री-काशन (सतर्कता) डोज भी लगवा ली है। प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार को और तेज करने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

1030 views