वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था पर मंडराया संकट, विश्व बैंक के प्रमुख ने जताई मंदी की आशंका

वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था पर मंडराया संकट, विश्व बैंक के प्रमुख ने जताई मंदी की आशंका*
यूक्रेन युद्ध के साथ तेजी से बदल रहे वैश्विक घटनाक्रम के चलते अर्थव्‍यवस्‍था पर तगड़ी चोट पड़ रही है। विश्व बैंक के प्रमुख डेविड मालपास ने वैश्विक मंदी की आशंका जताई है। समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक उन्‍होंने चेतावनी दी है कि यूक्रेन पर रूस के हमले से वैश्विक मंदी का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि खाद्य, ऊर्जा और उर्वरक की कीमतों में उछाल आया है। उन्होंने बुधवार को एक अमेरिकी व्यापार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की डेविड ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के सिकुड़ने को लेकर बढ़ते जोखिम पर जारी चेतावनी में कहा कि जैसा कि हम वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद को देख रहे हैं अभी कहना मुश्किल है कि हम मंदी से कैसे बचेंगे… ईंधन की कीमतों को दोगुना करने का विचार अपने आप में मंदी को मजबूत करने के लिए पर्याप्त है। मालूम हो कि पिछले महीने विश्व बैंक ने अपने वैश्विक आर्थिक विकास के अनुमान को घटाकर 3.2 फीसद कर दिया था।

1056 views