शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 236 अंक फिसला, निफ्टी 16200 के नीचे*
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर हुई, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद अंत में दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 236 अंक या 0.43 फीसदी टूटकर 54,053 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 89 अंक या 0.55 फीसदी फिसलकर 16,125 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 73 अंक चढ़कर 54,362 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 26 अंक की बढ़त लेते हुए 16,241 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के समय 1079 शेयरों में तेजी, 602 शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी, जबकि 91 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। बीते कारोबारी दिन सोमवार की बात करें तो दिनभर उतार-चढ़ाव के भरे कारोबार के बाद शेयर बाजार के दोनों सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स सूचकांक 38 अंक टूटकर 54,288 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी सूचकांक 51 अंक फिसलकर 16,215 के स्तर पर बंद हुआ था






