शासन के संरक्षण में इंदौर के नागरिकों से टोल की अवैध वसूली*

*शासन के संरक्षण में इंदौर के नागरिकों से टोल की अवैध वसूली*

*इंदौर का प्रशासन सख्ती के साथ वसूली को रोके – शुक्ला*

*इंदौर*। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि शासन प्रशासन की मिलीभगत से इंदौर के नागरिकों के साथ टोल की अवैध वसूली की जा रही है । प्रशासन को चाहिए कि अवैध वसूली को रोककर नागरिकों को राहत दे ।

शुक्ला ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि जब एम आर 10 पर टोल टैक्स नाका बनाया गया था , तब यह स्पष्ट हो गया था कि इस मौके पर इंदौर के वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा । उस समय से इस नाके से टोल टैक्स की वसूली इंदौर के वाहनों से नहीं की जा रही थी । पिछले दिनों इस नाके को इस आधार पर बंद करा दिया गया था कि पुल के निर्माण में जितनी लागत आई उससे 4 गुना राशि टोल टैक्स संचालक के द्वारा वसूल की जा चुकी है । ऐसे में अब नागरिकों से टोल की वसूली नहीं होना चाहिए । बंद हो चुके इस टोल टैक्स नाके को एक बार फिर शासन और प्रशासन के संरक्षण में चालू कर दिया गया है । इस बार इस मौके पर इंदौर के वाहनों से भी टैक्स लिया जा रहा है । वाहन चालकों के द्वारा विरोध किए जाने पर टोल टैक्स के कर्मचारी उनके साथ में हुज्जत करते हुए नजर आते हैं । इंदौर से नागरिकों से की जा रही इस अवैध वसूली को तत्काल रोका जाना चाहिए ।

शुक्ला ने कहा कि प्रशासन को हस्तक्षेप करते हुए इंदौर के नागरिकों से इस वसूली को रोकना चाहिए । इसके साथ ही इस टोल टैक्स नाके को स्थाई रूप से बंद किया जाना चाहिए । वहां पर टोल टैक्स की वसूली करने के लिए जो कमरों का निर्माण किया गया है उसे भी तोड़ दिया जाना चाहिए ।

1023 views