फ़ील्‍ड पर उतरकर अध‍िकारी अवैध पार्किंग व स्टैंड पर करें कठोरतम कार्रवाई:सी एम योगी

फ़ील्‍ड पर उतरकर अध‍िकारी अवैध पार्किंग व स्टैंड पर करें कठोरतम कार्रवाई:सी एम योगी आदित्यनाथ*
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अवैध वाहन स्टैंड व पार्किंग संचालकों के ख‍िलाफ सख्‍त एक्‍शन लेने की तैयारी में है। आज टीम-09 के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधि‍कार‍ियाें को फील्‍ड में जाकर कार्रवाई करने के न‍िर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में उतरें। शासन स्तर के विभागीय अधिकारी जिलों में जाकर जांच करें।अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड आदि को तत्काल समाप्त कराया जाए। ऐसे स्टैंड पर अवैध वसूली और माफिया/आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों की संलिप्तता होती है, इनकी पहचान कर बिना विलम्ब कठोरतम कार्रवाई की जाए। पार्किंग की स्थायी जगह सुनिश्चित करें।सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या को समाप्त करना होगा। स्थानीय प्रशासन के अधिकारीगण व्यापार मंडलों के साथ संवाद कर इसका समाधान सुनिश्चित कराएं। पटरी व्यवसायियों के लिए स्थान का चिन्हांकन करते हुए उनके पुनर्वास की विधिवत व्यवस्था की जाए। व्यापारियों से संवाद बनाकर यह सुनिश्चित कराएं की हर दुकान अपनी सीमा के भीतर ही हो।

896 views