उत्तर प्रदेश की सियासत में रहा है अलीगढ़ का दबदबा, अब तक दो मुख्यमंत्री और 13 मंत्री बने, खैर से मंत्री बनने वाले दूसरे विधायक हैं अनूप प्रधान

उत्तर प्रदेश की सियासत में रहा है अलीगढ़ का दबदबा, अब तक दो मुख्यमंत्री और 13 मंत्री बने, खैर से मंत्री बनने वाले दूसरे विधायक हैं अनूप प्रधान*
उत्तर प्रदेश की सियासत में अलीगढ़ का दबदबा रहा है। अब तक यहां के दो मुख्यमंत्री व 13 मंत्री बने हैं। इनमें छह कैबिनेट व छह राज्यमंत्री रहे हैं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने वाले संदीप सिंह जिले के पहलेे विधायक हैं। खैर को दूसरी बार 42 वर्ष बाद मंत्री मिला है। यहां के विधायकl अनूप प्रधान को योगी मंत्रीमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है,अतरौली विधानसभा क्षेत्र के गांव बिजौली में जन्मे सीबी गुप्ता तीन बार मुख्यमंत्री बने। वे कांग्रेस से थे। इसी विधानसभा क्षेत्र के गांव मढ़ोली के कल्याण सिंह ने प्रदेश ही नहीं, देश में पहचान बनाई। वे भाजपा से थे। वर्ष 1991 और 1998 में मुख्यमंत्री बने। वे राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। जिले के पहले कैबिनेट मंत्री 1967 में स्वतंत्रता सेनानी मोहनलाल गौतम बने। वे कांग्रेस से इगलास सीट से जीते। 1969 में शहर विधानसभा से अहमद लूत खां कांग्रेस से विधायक बने थे। एक राजनीतिक घटनाक्रम के तहत कांग्रेस दो फाड़ हो गई थी। तब वर्ष 1971 में संयुक्त विधायक दल की सरकार बनी थी,मुख्यमंत्री टीएन सिंह बने थे। तब अहमद लूत खां को राज्य मंत्री बनाया गया था।

1031 views