उत्तर प्रदेश सरकार का फैसला:योगी सरकार 2.0 का पहला फैसला- 15 करोड़ लोगों को मुफ्त मिलेगा राशन*
उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे आने के बाद 16वें दिन योगी आदित्यनाथ ने 50 मंत्रियों और दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो एक बार फिर से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में योगी शासन की शुरुआत हुई। शुक्रवार को शपथ लेने के बाद राज्य सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शनिवार को हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि अगले तीन महीने तक 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये पहली कैबिनेट बैठक का फैसला है।






