सीबीएसई के विद्यार्थी करेंगे बागवानी, नर्सरी व कृषि तकनीक की पढ़ाई, नई शिक्षा नियति के तहत पहल

सीबीएसई के विद्यार्थी करेंगे बागवानी, नर्सरी व कृषि तकनीक की पढ़ाई, नई शिक्षा नियति के तहत पहल*
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई शिक्षा नीति को प्रभावी बनाने की दिशा में तेजी से पहल करनी शुरू कर दी है। बोर्ड ने मल्टी फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत बनाए गए चार प्रारूप खाद्य प्रसंस्करण तकनीक और व्यक्तिगत स्वास्थ्य और स्वच्छता, ऊर्जा और पर्यावरण, बागवानी, नर्सरी और कृषि तकनीक को शामिल किया है।10वीं कक्षा तक में मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स को पढ़ाने को वाले शिक्षकों को बोर्ड की ओर से प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब ये प्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों को बागवानी, नर्सरी व कृषि तकनीक पढ़ाएंगे।विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र की बारीकियों से दक्ष किया जाएगा। जिले में सीबीएसई स्कूलों में कार्यरत मल्टी फाउंडेशन कोर्स के शिक्षक विद्यार्थियों को नए सत्र से पढ़ाई शुरू कराएंगे। हाल ही बोर्ड की ओर से जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन कराने के लिए सीबीएसई के जिला समन्वयक ने सभी सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया है। जिला समन्वयक बलविंदर सिंह का कहना है कि परीक्षाओं के बाद नए सत्र से मल्टी फाउंडेशन कोर्स में शामिल नए विषय विद्यार्थियों को पढ़ाए जाएंगे।

892 views