अलीगढ़- हाथरस एमएलसी सीट से भाजपा ने चौ ऋषिपाल सिंह को बनाया प्रत्याशी*
अलीगढ़ में विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा सातों सीट जीतने के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। भाजपा संगठन ने अलीगढ़- हाथरस एमएलसी सीट के लिए भाजपा ने प्रत्याशी चौ ऋषिपाल सिंह को बनाया हैं। इसकी घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी सूची में कर दी है। खास बात यह है कि ऋषिपाल सिंह अलीगढ़ में भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। माना जा रहा है कि विधानभा चुनाव में सातों सीत पर विजय प्राप्त करने के बाद ऋषिपाल सिंह को तोहफा दिया है। सोमवार को नामंकन दाखिल करने का है अंतिम दिन है।स्थानीय निकाय कोटे के विधान परिषद सदस्य के लिए अलीगढ़-हाथरस जिले के 3533 जनप्रतिनिधि मतदान करेंगे, जिसमें अलीगढ़ के 2310 व हाथरस के 1223 मतदाता होंगे। अलीगढ़ के महापौर , दो नगर पालिका अध्यक्ष, नौ नगर पंचायत अध्यक्ष, 70 नगर निगम पार्षद, 50 नगर पालिका सदस्य, 104 नगर पंचायत सदस्य, 45 जिला पंचायत सदस्य, 1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 867 ग्राम प्रधान, साल विधायक, अलीगढ़ सांसद मतदान में हिस्सा लेगे। वहीं हाथरस जिले के दो नगर पालिका अध्यक्ष, 54 नगर पालिका सदस्य, सात नगर पंचायत अध्यक्ष, 84 नगर पंचायत सदस्य, 24 जिला पंचायत सदस्य, 599 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 463 ग्राम प्रधान, तीन विधायक और हाथरस सांसद वोट डालेंगे। इनके अलावा नामित सभासद व पार्षद भी मतदान में अलग से भाग लेंगें।






