यूक्रेन रूस युद्ध:खाने में जहर देकर हत्या का डर.

यूक्रेन रूस युद्ध:खाने में जहर देकर हत्या का डर… व्लादिमीर पुतिन ने 1000 पर्सनल स्टाफ को हटाया*
यूक्रेन से युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने पर्सनल स्टाफ के 1000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। उनकी जगह पर नए लोगों को भर्ती किया गया है। रूसी मीडिया के मुताबिक, पुतिन को खाने में जहर देकर हत्या का शक है। हाल ही में खुफिया इनपुट के बाद से पुतिन काफी डरे हुए हैं।रूसी टीवी पर बोलते हुए व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन से जंग शुरू होने के बाद रूस में उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा सकता है। कुछ लोग देशद्रोही होते हुए उनके खिलाफ हत्या की साजिश रच सकते हैं।डेली बीस्ट के संपादक क्रेग कोपेटस का कहना है कि उन्हें बताया गया है कि पुतिन को खाने में जहर देकर मारने का शक है। उन्होंने कहा कि रूस में हत्या का सबसे आम तरीका जहर देकर मारना है। वैसे पुतिन के भोजन करने से पहले उसकी जांच की जाती है।हालांकि फिर भी पुतिन ने अपने पर्सनल स्टाफ के 1000 लोगों को पूरी तरह बदल दिया है। नौकरी से हटाने वालों में सुरक्षा गार्ड्स, कुक और निजी सचिव तक शामिल हैं।

1099 views