इगलास क्षेत्र में सांड ने महिला को पटक-पटक कर मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में आक्रोश

इगलास क्षेत्र में सांड ने महिला को पटक-पटक कर मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में आक्रोश*
तहसील इगलास क्षेत्र के गांव कजरौठ में बुजुर्ग महिला को आवारा सांड ने पटक-पटक कर घायल कर दिया, जिसके बाद बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई ।आपको बता दें तहसील इगलास क्षेत्र के गांव कजरौठ में 85 वर्षीय रानी देवी पत्नी स्वर्गीय यादराम अपने घर का दरवाजा खोलकर बाहर ही निकली थी कि घर के बाहर खड़े आवारा सांड ने बुजुर्ग महिला को घेर लिया। और दो बार सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। वहां से निकल रहे लोगों के पहुंचने पर घायल बुजुर्ग महिला को उठाया, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। बुजुर्ग महिला की मौत को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि पहले भी आवारा सांड कई लोगों को चोटिल कर चुका है। कई लोगों की आवारा सांड की वजह से तहसील क्षेत्र में मौत भी हो चुकी है। क्षेत्र में घूम रहे आवारा साड़ों की वजह से काफी लोग परेशान हैं, क्योंकि आए दिन आवारा सांड लोगों को और साइकिल सवारों बाइक सवार लोगों को टक्कर मारकर चोटिल कर देते हैं। प्रीतम सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि आवारा सांड से हुई बुजुर्ग महिला की मौत को लेकर गांव वासियों में आक्रोश हैं। लोगों ने इन आवारा सांड़ों को बाहर भेजने की प्रशासन से गुहार लगाई है।

993 views