अलीगढ़ जिला अस्पताल में बाहरी लोगों ने किया हंगामा

अलीगढ़ जिला अस्पताल में बाहरी लोगों ने किया हंगामा*
अलीगढ़ के जिला अस्पताल में कुछ बाहरी लोगों ने बुजुर्ग का ऑपरेशन बिना लेंस लगाए किए जाने पर कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। हंगामा करने वाले लोगों ने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को बर्खास्त करने को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रबंधन द्वारा पुलिस बुलाने पर मामला शांत किया जा सके।गत दिनों एक बुजुर्ग की आंखों का ऑपरेशन मलखान सिंह जिला में किया गया था। डॉक्टर द्वारा बिना लेंस लगाए ही आपरेट कर दिया गया। जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने सीएम पोर्टल समेत जिलाधिकारी से भी की है। मामले में पीड़ित परिवार का अरोप है कि आंखों में लेंस डालने के लिए एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा 3500 रुपये की मांग की थी। पैसे न देने पर बिना लेंस डाले ही ऑपरेशन कर दिया गया। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार सुबह राजनीतिक दल से जुड़े कुछ लोग अस्पताल पहुंचे और पैसे मांगने वाले कर्मचारी को बर्खास्त करने की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया, जिसके बाद वह लोग चले गए।लेंस के लिए पैसे मांगे जाने के मामले में कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी मामले की जांच कर रही है, होली बाद मामले की रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। आगे की कार्रवाई शासन द्वारा किया जाएगा।

760 views