बन्नादेवी क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से झुलस कर युवक गंभीर झुलसा

बन्नादेवी क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से झुलस कर युवक गंभीर झुलसा*
बन्नादेवी क्षेत्र के खैर बाई पास निवासी अंकुश पुत्र सूरजपाल मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है आज मंगलवार की दोपहर क्षेत्र में ही पेंटर का काम कर रहा था। इसी दौरान मकान की छत से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन से उसका हाथ छोड़ गया जिससे वह विद्युत करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। तुरंत आसपास के लोग और जिसके यहां व पेंट कर रहा था वह गंभीर रूप से झुलसे अंकुश को आनन-फानन में जिला मलखान सिंह अस्पताल लेकर आए और उसके परिजनों को सूचना दे दी सूचना मिलते ही झुलसे युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए यहां से युवक का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया

771 views