बिजली मीटर को लेकर दो सगे भाइयों में जमकर मारपीट तीन लोग घायल

बिजली मीटर को लेकर दो सगे भाइयों में जमकर मारपीट तीन लोग घायल*
थाना खैर के गांव नया बास में बिजली के मीटर को उखाड़ने को लेकर दो भाइयो के बीच विवाद हो गया ,जिसके चलते जमकर मारपीट हुई और 3 लोग घायल हो गए, घायलो द्वार सोमवार की देर रात थाने जाकर दंबग भाई व उसके बेटे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।घायल व्यक्ति धीरेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली के बिल चढ़ जाने के कारण बिजली का कनेक्शन कट गया था, मैंने अपना अलग दूसरा कनेक्शन करा लिया। कनेक्शन कटने की वजह से पुरानी मीटर को उखाड़ कर फेंक रहा था इसी दौरान छोटे भाई और उसके बेटे ने विरोध करते हुए मेरे साथ जमकर मारपीट कर दी मेरे काफी गंभीर चोटें आई है। यह देख मेरा बेटा रोहित और मेरी पत्नी मुंद्रा देवी भी आ गई, और विवाद बढ़ गया जिसके बाद उसके छोटे भाई के परिवार के द्वारा ईट पत्थर फेकना शुर कर दिया जिसमें उसकी पत्नी व बेटा घायल हो गया, घायलों द्वारा मामले से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

927 views