*आदिवासी लोक संस्कृति के भगोरिया हॉट पर कांग्रेस ने निकाली गैर*

*विधायक श्री हनी बघेल ने भी ढोल ओर मांदल की थाप कर किया आदिवासी लोक नृत्य*
*कुक्षी* आदिवासी लोक संस्कृति का परिचायक भगोरिया हॉट पर आज कुक्षी नगर में कांग्रेस ने ढोल, मांदल, डीजे , एव लोक नृत्य दलों के साथ विधायक एव पूर्व केबिनेट मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के नेतृत्व में उनके विधायक कार्यालय से से एक गैर निकाली। गैर में कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों से पारंपरिक वेशभूषा में आये नृतक दल, ढोल एवं मादल दल अगुवाई कर रहे थे। विधायक श्री बघेल भी परंपरागत वेशभूषा में थे।
गैर नगर के अलीराजपुर रोड स्थित विधायक कार्यालय से निकल कर तहसील कार्यालय ग्राउंड स्थित मैदान पर पहुची जहाँ विधायक श्री हनी बघेल द्वारा क्षेत्र से आये ढोल, एव मांदल दलों को पुरस्कृत भी किया गया। सम्पूर्ण मार्ग पर यातायात की व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस विभाग के अधिकारी एव सिपाही लगातार सक्रिय रहे जिससे यातायात बाधित नही हुआ। पुलिस की सक्रियता एव सजगता के लिए कांग्रेस ने पुलिस विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया है।






