हरदुआगंज में चोरों ने तोड़ा एटीएम, कितना कैश ले गए बैंककर्मी बताने को तैयार नहीं*
अलीगढ़ के हरदुआगंज में रामघाट रोड पर स्थित केनरा बैंक की शाखा में लगा एटीएम बीती रात चोरों का निशाना बना।एटीएम तोड़कर चोर कितना कैश ले गए ये बताने से बैंक कर्मी बताने से बच रहे हैं।हरदुआगंज में रामघाट रोड पर बगीची के पास केनरा बैंक शाखा है, जिसके बाहर एटीएम लगा है, 24 घण्टे खुले रहने वाले एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं रहता। जानकारी के अनुसार बीतीरात आए चोरों ने एटीएम की मशीन को तोड़ गए, सुबह बैंक कर्मियों ने मशीन क्षतिग्रस्त देख पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसपर एसएचओ राजेश कुमार पुलिसबल के साथ शाखा पर पहुंच गए। वहीं बैंक स्टाफ ने बड़े अफसरों को आने की कहकर एटीएम का शटर बंद कर दिया। मामले में बैंक मैनेजर अनामिका आदित्य बड़े अधिकारियों को आने की कहकर कुछ भी बताने से बचते दिखे। एसएचओ ने बताया कि कैश चोरी हुआ है या नहीं अभी बैंक कर्मियों ने स्पष्ट नहीं किया है।






