इंदौर। रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर और फागयात्रा को लेकर रूट तय हो गया है
। टोरी कॉर्नर से लोहार पट्टी, इतवारिया बाजार, सीतलामाता बाजार, गौराकुंड चौराहा, खजूरी बाजार होते हुए राजबाड़ा से गोपाल मंदिर रोड और सराफा होते हुए गेर और फागयात्रा निकलेगी। रोड का निरीक्षण करने आज सुबह आयोजकों के साथ कलेक्टर और निगमायुक्त आदि निकले।
रंगपंचमी के पहले गेर और फागयात्रा निकालने के लिए गौराकुंड से राजबाड़ा तक रोड को व्यवस्थित करने का नगर निगम अफसरों से कहा गया है। इधर, कोरोना संक्रमण काल के चलते दो वर्ष से नहीं निकल रही गेर और यात्रा के इस बार निकलने पर लोगों में खासा उत्साह है, इसलिए निरीक्षण के दौरान आयोजकों ने व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने की बात जिला प्रशासन और निगम अफसरों के समक्ष रखी गई है।
1115 views





