प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर कांग्रेस के 5 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल आज सीहोर में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी के दर्शन करने व उनसे भेंट करने कथास्थल पहुंचेगा।
जिस प्रकार से प्रशासन ने दबाव डालकर सीहोर में “रुद्राक्ष महोत्सव “ के आयोजन को निरस्त कराया है , इससे लाखों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई है और जिस प्रकार से कथावाचक जी ने आंखों में आंसू लिए व्यासपीठ से ,दबाव के कारण उक्त निर्णय को लिए जाने की बात कही है , उसके बाद से ही श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश भी है।
जब कई दिनों पूर्व से ही इस आयोजन की जानकारी व सूचना स्थानीय प्रशासन को दी जा चुकी थी तो क्या कारण है कि प्रशासन ने इस आयोजन के लिये कोई व्यवस्था तक नहीं की ?
धर्म प्रेमी प्रदेश में ऐसी घटना आज तक के इतिहास में नहीं हुई है।
इस प्रतिनिधिमंडल में –
-पीसी शर्मा (पूर्व मंत्री )
-बलबीर सिंह तोमर ( जिला अध्यक्ष )
-रमेश सक्सेना (पूर्व विधायक )
-शैलेंद्र पटेल (पूर्व विधायक )
-अवनीश भार्गव ( वरिष्ठ नेता )
शामिल रहेंगे।
——————————-
नरेंद्र सलूजा
मीडियम समन्वयक






