आयुष्मान कार्ड का लाभ पात्र श्रमिक लोगों को देने के लिए शहर में शनिवार और रविवार को विशेष कैंप लगाए जाएंगे

रतलाम / आयुष्मान कार्ड का लाभ पात्र श्रमिक लोगों को देने के लिए शहर में शनिवार और रविवार को विशेष कैंप लगाए जाएंगे । यह कैंप अलकापुरी क्षेत्र में लगाए जाएंगे । इस आशय का निर्णय सोमवार को हुई टीएल मीटिंग में लिया गया । कलेक्टर ने जिम्मेदार अधिकारियों को कहा है । इधर , अनधिकृत कॉलोनियों में विकास काम और नियमितिकरण की प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी निकायों के अधिकारियों को सर्वेक्षण कर सूची उपलब्ध कराने को कहा ।सभी नगर पालिका अधिकारियों को आगामी गुरुवार तक सूची उपलब्ध कराना होगी । जीएमडीसी मुकेश शर्मा , ने बताया उद्यम क्रांति योजना में 100 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है । कलेक्टर बुधवार को जिला उपार्जन समिति की बैठक लेंगे । उन्होंने बताया गेहूं खरीदी के लिए 65 केंद्र तय किए हैं । इस बार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह खरीदी का काम करेंगे । शहर में दिव्यांग पार्क निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है , जो कि 36 लाख की लागत से 17 हजार स्क्वेयर फीट में बनेगा ।

1247 views