डोंगरानगर में एक बालक के अपहरण को लेकर सोमवार को आदिवासी संगठन के पदाधिकारियों एसपी अभिषेक तिवारी के पास पहुंचे

रतलाम / डोंगरानगर में एक बालक के अपहरण को लेकर सोमवार को आदिवासी संगठन के पदाधिकारियों एसपी अभिषेक तिवारी के पास पहुंचे और शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है । एसपी को शिकायत में संगठन पदाधिकारियों ने बताया जंबुखदान निवासी 12 साल के सुमीत पिता जय प्रकाश डामर से कस्तूरबानगर स्थित छात्रावास जा रहा था । दोपहर 3 बजे बस वो सागोद रोड उतरा और डोंगरानगर होते हुए छात्रावास जा रहा था । तभी एक काली रंग की ईको कार आई और उसके पास रोका और उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर गाड़ी में बैठा लिया । इसके बाद बालक को होश आया तो सुबह 4 बजे बालक बामनिया में था । बालक के हाथ पर ब्लेड मारने के निशान है । इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों से मोबाइल मांगा और घर वालों को फोन लगाया । परिजन उसे सुबह 8 बजे घर लेकर आए । बालक का कहना है कि इस दौरान गाड़ी में अन्य दो बालक थे और वे बेहोश थे । संगठन के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष ध्यानवीर डामोर ने बताया पुलिस को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए । जैसा कि बालक बता रहा है वाहन में दो और बालक बेहोश थे । पुलिस को तुरंत एक्शन लेना चाहिए । ताकि गिरोह पकड़ में आ सके । आदिवासी छात्र संगठन के रतलाम ग्रामीण अध्यक्ष दिनेश माल , जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम डिंडोर , देवचंद डोडियार गणेश देवदा , सहित अन्य मौजूद थे ।

1109 views