GST काउंसिल की बैठक में हुए 2 बड़े फैसले, 1 फीसदी आपदा सेस को मंजूरी, 20 के बजाए अब 40 लाख तक टर्नओवर वालो को छूट*

*GST काउंसिल की बैठक में हुए 2 बड़े फैसले, 1 फीसदी आपदा सेस को मंजूरी, 20 के बजाए अब 40 लाख तक टर्नओवर वालो को छूट*

गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) काउंसिल में केरल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार को जीएसटी व्यवस्था के तहत एक प्रतिशत ‘आपदा उपकर’ लगाने की अनुमति देने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है. बाढ़ से तबाह इस राज्य को यह सेस दो साल के लिए लगाने की छूट दी जाएगी. आपको बता दें कि पिछले हफ्ते मंत्रियों के समूह ने केरल में उपकर लगाने की मंजूरी दे दी है.

छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है. जीएसटी काउंसिल की बैठक में GST रजिस्ट्रेशन का दायरा बढ़ाने पर सहमति बन गई है. अब 40 लाख रुपये तक के सालाना टर्नओवर पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा. आपको बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते जीएसटी पर मंत्रियों की एक समिति ने रजिस्ट्रेशन के लिए सालाना टर्नओवर की सीमा बढ़ाने पर सहमति जताई थी.

1651 views