नए साल में सोना पहली बार 33 हजार के पार, चांदी 7 महीने के हाई पर*

*नए साल में सोना पहली बार 33 हजार के पार, चांदी 7 महीने के हाई पर*

विदेशी बाजारों में सोना (Gold) के सात माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने और घरेलू बाजार में जेवराती मांग बरकरार रहने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 270 रुपए चमककर इस साल पहली बार 33,000 रुपए के पार 33,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंचा. इस दौरान सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई तेजी और औद्योगिक ग्राहकी निकलने से चांदी भी 410 रुपए की तेज छलांग लगाकर सात माह के उच्चतम स्तर 40,510 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

1652 views