मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को मंत्री श्री सिलावट ने अतिवृष्टि के कारण नुकसान से नहरों के सुधारीकरण के लिए भेंट की।
जल संसाधन विभाग की सर्वे टीम 789 करोड़ के नुकसान की रिपोर्ट दी
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास पर भेंट की और ग्वालियर चंबल, मुरैना संभाग में अति वृष्टि के कारण हुए बांध और नहरों को हुए नुकसान के दुरुस्तीकरण के लिए राशि उपलब्ध कराने के लिए मांग रखी।
मंत्री श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से ग्वालियर-चंबल संभाग में अतिवृष्टि के कारण जल संसाधन विभाग की क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई परियोजनाओं के पुनर्निर्माण व पुनर्स्थापन के संबंध में चर्चा की। और जल संसाधन विभाग की सर्वे टीम की अति वृष्टि से क्षति के आकलन की रिपोर्ट के संबंध में जानकारी दी। मंत्री श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर विभाग को 789 करोड़ की राशि आवंटन का अनुरोध किया
मंत्री श्री सिलावट ने कहा की अति वृष्टि से जो नुकसान फसलों और किसानों को हुआ है उसकी भरपाई ताकि किसानों को समय पर रबी फसल हेतु सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके ।मंत्री श्री सिलावट द्वारा इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी भी मुख्यमंत्री जी को दी गई







