महाराणा प्रताप बस स्टैंड से कलेक्टर कार्यलय होते हुए एम आई टी चौराहा , रेवास देवड़ा ,आर टी ओ आफिस आये ओर जाये नगर सेवा – अनिल संगवानी


महाराणा प्रताप बस स्टैंड से कलेक्टर कार्यलय होते हुए एम आई टी चौराहा , रेवास देवड़ा ,आर टी ओ आफिस आये ओर जाये नगर सेवा – अनिल संगवानी
मंदसौर/ नये कलेक्टर भवन शुरू हुए दो वर्षो से अधिक समय हो गया है लेकिन आज तक न तो किसी जागरूक कलेक्टर ने व न किसी जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या को हल करने की पहल की आमजन आज भी काफी परेशान है न आने की न जाने की व्यवस्था है और अलग से करना कुछ नही है बस रेवास देवड़ा से महाराणा प्रताप बस स्टेंड के बीच चलने वाले नगर सेवा को व्हाया एस.पी आफिस से कलेक्टर कार्यलय होते हुए करना है ।
यह मांग सामाजिक कार्यकर्ता अनिल संगवानी ने करते हुए कहा कि वर्तमान में महाराणा प्रताप बस स्टैंड से रेवास देवडा चलने वाले नगर सेवा व्हाया राम टेकरी ऋषियानंद नगर होते हुए रेवास देवड़ा जा रहे है उनको महाराणा प्रताप बस स्टेंड से एस.पी आफिस कलेक्टर कार्यलय एम आई टी चौराहा होते हुए रेवास देवड़ा आये व जाये तो गरीब जरूरतमंद व्यक्ति जिनके पास स्वयं का आने जाने का संसाधन नही है वह कैसे जाये पहले से वह परेशान है ।
श्रीसंगवानी ने बताया कि इस रूट पर चलने से टेम्पों की सवारी भी बढ़ेगी व राम टेकरी क्षेत्र अब घनी आबादी वाला क्षेत्र हो गया है कभी भी घटना दुर्घटना हो सकती है और यह समय की मांग भी है यह नगर सेवा चालू होने से जहाँ राम टेकरी क्षेत्रवासियों को आवागमन ट्राफिक जाम से मुक्ति भी मिलेगी व आमजन को समय की बचत व राहत मिलेगी ।
गौरतलब है कि मौजूदा समय मे नागरिकों को अपनी शिकायते जिला प्रशासन तक पहुचाने के लिए मजबूर होकर ऑटो रिक्शा का सहारा लेना पड़ता है जिसमे उनके दो से तीन सौ रुपये आने जाने में ही खर्च हो जाते है ।
संगवानी ने कहा कि मंदसौर जिले का यह दुर्भाग्य है कि इतना अच्छा कलेक्टर भवन व रोड होने के बावजूद आमजन को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है ।

1642 views