MP Police: जल्‍द ही शुरू होगी e -FIR की सुविधा

MP Police: जल्‍द ही शुरू होगी e -FIR की सुविधा

भोपाल। पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से प्रदेश के सभी जोनल आईजी/डीआईजी तथा जिले के पुलिस अधीक्षकों से e-FIR की सुविधा प्रदान करने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश दिए। उल्‍लेखनीय है कि ट्रायल के तौर पर 12 अगस्‍त से यह सेवा शुरू होगी। प्रारंभिक दौर में इसके माध्‍यम से 15 लाख रूपए मूल्‍य तक के वाहन चोरी तथा एक लाख रूपए मूल्‍य तक की चोरी की एफआईआर दर्ज की जा सकेगी।
डीजीपी श्री जौहरी ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट तथा ट्वीटर, फेसबुक आदि के कुशल संचालन एवं सूचनाओं के त्‍वरित संप्रेषण के लिए अच्‍छी टीम बनाकर कार्य करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक एससीआरबी श्री चंचल शेखर, श्री ए.साईं मनोहर तथा पुलिस महानिरीक्षक श्री मकरंद देउस्‍कर सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद थे।

2074 views