झींगा उत्पादन से युवाओं को जोड़ रोजगार के नए अवसर बनाए — मंत्री श्री सिलावट
बाम, साभांल, और कतला मछली के अच्छे बीज उत्पादित किए जाए।
मत्स्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए की प्रदेश में झींगा मछली का उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्योजना बनाई जाए और इससे युवाओं को जोड़ा जाए और रोजगार के ने अवसर उपलब्ध कराए जाए।
मंत्रालय में मंत्री श्री सिलावट ने कहा की मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक मछुआ परिवार को आर्थिक उन्नति करना है इसके लिए लगातार नवाचार किया जाय और अच्छे मछली बीज उत्पादन पर विशेष जोर दिया जाए, जिससे मछली की गुणवत्ता में सुधार हो और मछली उत्पादन में मार्केट की मांग और बाजार मूल्य के आधार पर मछली बीज तैयार किया जाए ।







