अस्सी करोड़ लोगों का पेट भर रही दुनिया की सबसे बड़ी मुफ्त राशन योजना
वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भारत सरकार दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम बीते एक साल से संचालित रही है। संकट काल में देश के जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए चलाई जा रही पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को कई चरणों में बार-बार बढ़ाया गया है ताकि स्थिति सामान्य होने तक कोई भूखा न रहे। आखिर इस योजना में किन लोगों तक लाखों मीट्रिक टन खाद्यान्न बीते करीब सवा साल से मुफ्त पहुंचाया जा रहा है बीते साल कोरोना महामारी के विकराल स्वरूप के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम गरीब कल्याण योजना की शुरूआत की थी।






