मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ देर पहले शिवपुरी, भिंड और दतिया जिला प्रशासन से चर्चा की |


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ देर पहले शिवपुरी, भिंड और दतिया जिला प्रशासन से चर्चा की |

शिवपुरी में लगातार हो रही बारिश के कारण सिंधु नदी पर बने मणिखेड़ा डैम में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है ।

तेज बारिश के कारण लगभग फुल हो चुके मड़ीखेड़ा डैम के गेट देर रात खोले जा सकते हैं, जिससे सिंध नदी का जलस्तर बढ़ेगा और इसका असर शिवपुरी , भिंड और दतिया जिले के अनेक गांवों में होने की संभावनाएं है ।

मुख्यमंत्री ने तीनों जिला प्रशासन को अलर्ट किया है, साथ ही यहाँ के क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया है कि सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें ।

प्रशासन की टीमें जनता की सुरक्षा हेतु अलर्ट पर है । मुख्यमंत्री निरंतर ग्वालियर आईजी कमिश्नर सहित संबंधित जिला प्रशासन से संपर्क में है और आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है ।

1651 views