अर्जुन ठाकुर गोलीकांड में शराब सिंडिकेट सरगना एके सिंह और पिंटू भाटिया भी नामजद आरोपी
इंदौर। 4 दिन पहले शराब सिंडीकेट के दफ्तर मैं शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर पर गोली चलाने के मामले में सिंडिकेट के कर्ता-धर्ता एके सिंह और पिंटू भाटिया भी नामजद आरोपी हो गए हैं। सिंडिकेट की अगुवाई करने वाले यह दोनों शराब कारोबारी गिरफ्तारी के भय से इधर उधर भाग रहे हैं और अपने राजनीतिक संरक्षण को की शरण में चले गए हैं। इंदौर पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें बनाई है।
सोमवार को गोली लगने के बाद अर्जुन ठाकुर ने जो एफ आई आर दर्ज करवाई थी उसमें चिंटु ठाकुर हेमू ठाकुर सतीश भाऊ के अलावा एके सिंह और पिंटू भाटिया सहित कुछ लोगों के नाम थे। विजयनगर पुलिस ने इस मामले में केवल चिंटू ठकुर हेमू ठाकुर और सतीश भाऊ को ही नामजद करते हुए बाकी अन्य का उल्लेख किया था। इसी को लेकर काफी बवाल मचा हुआ था। अस्पताल में इलाज करवा रहे अर्जुन ठाकुर ने इंदौर के डीआईजी एसपी पूर्व तथा अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा था कि उसकी f.i.r. में नाम होने के बावजूद क्यों ए के सिंह और पिंटू भाटिया को नामजद आरोपी नहीं बनाया गया है। अर्जुन ने बुधवार को इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी पत्र लिखा था।
उच्च पदस्थ पुलिस सूत्रों के मुताबिक एके सिंह और पिंटू भाटिया को भी नामजद आरोपी बना लिया गया है। दोनों की तलाश जारी है । इन दोनों आरोपियों के कई बड़े नेताओं से संबंध है लेकिन मौके की नजाकत को देखते हुए कोई मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है। सिंह ने दिल्ली के अपने कुछ राजनीतिक संपर्कों से भी मदद मांगी थी लेकिन उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई है। कुछ नजदीकी लोगों को भी पुलिस ने राउंडअप किया है।
443 views





