करोड़ो रुपये कीमत की फरारी कार का इंदौर में देर रात एक्सीडेंट

करोड़ो रुपये कीमत की फरारी कार का इंदौर में देर रात एक्सीडेंट.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रिय उघोगपति मित्र दीपक दरियानी के गुंडे पहुँचे मीडिया को धमकाने

उघोगपति दीपक दरियानी के बेटे ने करोड़ो की रुपये कीमत की फरारी कार लेकर सुपर कॉरिडोर पर मचाया आतंक…रेस लगाते समय हुआ हादसा कार सहित घुसा डिवाईडर में 

दरियानी के दो दर्जन गुंडे पहुँचे मीडिया को डराने धमकाने….पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल…दरियानी पर क्यो मेहरबान है पुलिस

पुलिस मौके पर गाडी जब्त करने तक नही आई…ओर दरियानी के गुंडे पुलिस की मदद से रातभर क्रेन से गाडी को हटाने में जुटे रहे….घंटो बाद पुलिस के सामने कार लेकर भागे दरियानी के गुंडे

पिछले लॉकडाउन में दरियानी के बेटे संस्कार से नगर सुरक्षा समिति के लोगो ने लगवाई थी उठक बैठक….तब पीले रंग के फरारी से कर था रोड पर तफरी

इंदौर – आम आदमी को तमाम नियम और कानून का पाठ पढ़ाने वाली इंदौर पुलिस ने बुधवार रात एक उधोगपति पर इतनी दरियादिली दिखाई की उसने सत्यमेव जयते के नारे को ही कलांकित कर दिया ।
घटनाक्रम रात का है । सुपर कॉरिडोर (बाणगंगा थाना क्षेत्र) में एक तेजगति फरारी कार सवार युवक डिवाईडर तोड़ते हुए रोड के दूसरी ओर बने डिवाईडर में जा घुसा इस दौरान उसने 100 मीटर से भी अधिक दूरी तय की गनीमत रही कि इस दौरान कोई गाडी वाला नही था वार्ना कई लोग मौत के मुह में समा जाते । कहानी यही खत्म नही हुई यह से पुलिस की कहानी शुरू हुई । जैसे ही पता चला करोड़ो रूपये कीमत की फरारी गाडी में ओर कोई नही उघोगपति दीपक दरियानी का बेटा संस्कार है जो एक लड़की को साथ लेकर रेस लगा रहा था । बस फिर क्या था पुलिस की दरियादिली दरियानी पर शुरू हो गई । पुलिस की मदद से गाडी को कवर कर दिया गया और मौके पर 20 से 25 गुंडे हाथों में डंडे ओर हथियार लेकर कवरेज करने पहुची मीडिया को डराने धमकाने पहुँच गए । पुलिस के सामने ही ये गुंडे दीपक दरियानी के इशारे पर मीडिया को धमकाने रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही । करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद हरे रंग की फरारी गाडी को क्रेन की मदद से दरियानी के गुंडे ट्राले में डालकर ले गए और पुलिस फिर भी देखती रही । जबकि नियमानुसार एक्सीडेंट होने पर पुलिस को गाडी जब्त करना चाहिए ।गाडी चला रहे दीपक दरियानी के बेटे को लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में नगर सुरक्षा समिति के लोग रोड पर उठक बैठक लगवा चुके है । लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खास मित्र उधोगपति दीपक दरियानी पर पुलिस को मेहरबान होना ही था । क्योंकि नियम तो सिर्फ आम लोगो के लिए होते है जबकि खास लोगो पर इंदौर पुलिस की दरियादिली आम बात है और सामने वाली पार्टी दीपक दरियानी हो तो क्या बात है ।

1705 views