PM मोदी का काशी दौरा

PM मोदी का काशी दौरा:प्रधानमंत्री ने कहा- कोरोना की दूसरी लहर को UP ने जिस तरह संभाला वह अभूतपूर्व है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी में हैं। यहां उन्होंने जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर समेत 1500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। उन्होंने काशी की जनता को संबोधित भी किया।

मोदी ने भारत माता की जय और हर हर महादेव बोलते हुए अपनी बात शुरू की। उन्होंने काशी के लोगों से मैथिली में बात करते हुए कहा, ‘लंबे समय बाद आप सब लोगन से सीधी मुलाकात का अवसर मिलल हो। काशी के सभी लोगन के प्रणाम। हम समस्त लोग के दुख हरे वाले भोलेनाथ, माता अन्नपूर्णा के चरण में भी शीश झुकावत अही।’

1722 views