विवि: 62 अनुपस्थित छात्रों को चार्ट में दे दिए गए अंक
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड सत्र 2004_05 के टैंपर्ड प्रमाण पत्रों की जांच करने वाली समिति ने पाया कि 62 छात्र ऐसे हैं जिनको फाइल में विभिन्न प्रश्न पत्रों में अनुपस्थित दिखाया गया है और चार्ट में अंक देकर उत्तीर्ण कर दिया गया है। वह भी अच्छे अंकों के साथ। वही एसआईटी की ओर से तैयार 1084 टैंपर्ड प्रमाण पत्रों की सूची में 75 मामले ऐसे हैं जिनमें फॉयल और चार्ट में छात्र या फिर उनके पिता के नाम से परिवर्तन है। कईयों के नाम बिल्कुल बदल दिए गए हैं, जबकि कुछ में वर्तनी का अंतर है। विश्व विद्यालय की जांच समिति ने यह भी बताया कि किन प्रकरणों में नाम स्पष्ट रूप से बदल गया है। इस तरह से जांच समिति ने टैंपर्ड प्रमाण पत्रों की सूची में भी श्रेणियां बना दी है। जांच समिति की रिपोर्ट को कार्यपरिषद में रखा गया था। उसको मजदूरी दे दी गई थी।






