अगले तीन दिन में गर्मी से और बढ़ सकती है परेशानी

अगले तीन दिन में गर्मी से और बढ़ सकती है परेशानी
दिल्ली – एनसीआर के लोगों की अगले तीन दिन में गर्मी से परेशानी और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि चिलचिलाती धूप के कारण तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। शुष्क मौसम होने की वजह से बादलों केभीए रहने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले रविवार को दिल्ली – एनसीआर में के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन इसके बाद भी दिनभर तेज धूप रही और लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा।हवा में नमी का स्तर 90 फीसदी तक होने की वजह से उमस ने भी बेहाल किया। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम मान सामान्य से एक कम 267 डिग्री दर्ज किया गया।पिछले 24 टन सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 5.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।दूसरी ओर, दिल्ली व उसके आसपास के विभिन्न इलाकों में लगभग सभी जगहों पर अधिकतम पारा 40 डिग्री मियम के आसपास बना रहा है।नजफगढ़ में 40.1, नोएडा 40.1 गुरुग्राम 40.4,पालम 39.6, लोदी रोड 38.6 और आया नगर में 40.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

1401 views