शिक्षकों का पैनल दूर करेगा शैक्षिक शंकाएं
माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की मदद के लिए शिक्षकों का पैनल तैयार किया गया है। पैनल में शामिल शिक्षक शिक्षिकाएं शनिवार को अपने मोबाइल को चालू रखेंगे। हर कार्य दिवस में शाम 4:00 से 5:00 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों की शंकाएं दूर करेंगे। डीआईओएस डॉ धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिन समस्याओं का समाधान टेलीफोन की वार्ता से संभव ना हो सकेगा उनको व्हाट्सएप के माध्यम से एकत्रित कर गूगल मीट के जरिए पैनल के शिक्षक समाधान करेंगे। दोपहर 2:00 बजे तक जितनी समस्या एकत्रित होंगी उनका समाधान प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से किया जाएगा।






