शासन ने निजी व वित्तविहीन विद्यालयों को खोलने की अनुमति नहीं दी तो खोलेंगे विद्यालय

शासन ने निजी व वित्तविहीन विद्यालयों को खोलने की अनुमति नहीं दी तो खोलेंगे विद्यालय
एक जुलाई से अगर शासन ने निजी व वित्तविहीन विद्यालयों को खोलने की अनुमति नहीं दी तो प्रबंधक व शिक्षक मनमर्जी से विद्यालयों का संचालन शुरू कर देंगे।वित्तविहीन शिक्षक महासभा व वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक महासभा के पदाधिकारियों ने बैठक करने के बाद एकजुट होकर यह फैसला किया है। रविवार को जेएम पब्लिक स्कूल सासनी गेट पर बैठक की गई। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश महामंत्री नीरज शर्मा ने कहा कि मानदेय व आर्थिक मदद की मांग अभी तक अधूरी है। शिक्षक शिक्षण कार्य छोड़-खेती -किसानी या अन्य कामों को करने के लिए मजबूर हैं।अब उत्तरप्रदेश वित्तविहीन शिक्षक महासभा और वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक महासभा दोनों लामबंद हो गए हैं।अगर एक जुलाई से शासन विद्यालयों को खोलने की अनुमति नहीं देता तो वित्तविहीन विद्यालय पांच जुलाई से खोलने शुरू कर दिए जाएंगे।विद्यालय प्रबंधक महासभा के अध्यक्ष उमेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अंतिम कुमार, जिला संगठन मंत्री जितेंद्र, जिला महासचिव गौरव गुप्ता व प्रदेश संगठन मंत्री प्रेम सिंह लोधी, आगरा से शिक्षक खंड के प्रभारी पवन शर्मा आदि ने भी एक सुर से विद्यालय खोलने के फैसले पर रजामंदी कर ली है।

1550 views