मार्कशीट जारी होने के बाद दुबारा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे परीक्षार्थी
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से वर्ष 2021 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को महामारी के चलते प्रमोट किया जा चुका है, लेकिन यह विद्यार्थी मार्कशीट आने के बाद दुबारा परीक्षा दे सकेंगे।मार्कशीट जारी होने के तुरंत बाद ही विद्यार्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे।महामारी के संक्रमण से बचाने के लिए विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया गया है।लेकिन निदेशालय विद्यार्थियों की संतुष्टि के लिए सीबीएसई की तर्ज पर उनकी परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहा है। विद्यार्थियों को जिन विषयों में अपने नंबरों से संतुष्टि नहीं होगी, वह निर्धारित विषयों की परीक्षा दे सकेंगे। मार्कशीट आने के बाद जो विद्यार्थी इससे संतुष्ट नहीं होंगे, वह अपने कालेजसे संपर्क करके दुबारा परीक्षा देकर अपना परीक्षा परिणाम सुधार सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के संपर्क में रहना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बारे में अभी कोई लिखित आदेश नहीं आए हैं, गाइडलाइन जारी होने के बादहीसारी स्थितियां साफ हो सकेंगी।






