बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो:राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात पर निशाना साधा है। कार्यक्रम में की गई बातों को ध्यान भटकाने का बहाना करार देते हुए उन्होंने देश में वैक्सीन की कमी का भी जिक्र किया है। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि काम की बात सिर्फ एक-वैक्सीन की कमी खत्म करो।बाकी ध्यान भटकाने के बहाने हैं।इसके साथ उन्होंने हैशटैग मन की बात का भी इस्तेमाल किया है। राहुल गांधी ने मन की बात कार्यक्रम से पहले भी कहा था कि बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दें।






