हातोद में हरियाली महोत्सव के अंतर्गत मुक्ति धाम में पौधे लगाए

हातोद में हरियाली महोत्सव के अंतर्गत मुक्ति धाम में पौधे लगाए

हातोद। अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए स्टेट प्रेस क्लब,मप्र ने हरियाली महोत्सव का शुभारंभ किया। इस वर्ष महोत्सव के अंतर्गत इंदौर जिले के के 25 से अधिक कब्रस्तान और मुक्तिधामों में 10,000 से ज़्यादा पौधे रोपे जाएंगे।हरियाली महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को हातोद में पौधरोपण किया गया।

हातोद मुक्ति धाम में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक विशाल पटेल, हातोद तहसीलदार श्रीमती ममता पटेल, सीएमओ बहादुर सिंह रधुवंशी,एमपीईबी के ई.ई. प्रकाश कौटल्य आतिथ्य में हुआ।इस अवसर पर विधायक पटेल ने कहा मेरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं अपने जन्मदिन पर पौधरोपण कर पर्यावरण की देखरेख कर रहे है। अतिथियों ने कब्रस्तान-शान्तिधाम परिसरो में पौधरोपण और स्वछता अभियान चलाए जाने के संकल्प के लिये स्टेट प्रेस क्लब,मप्र को बधाई दी।

कार्यक्रम की जानकारी प्रवीण कुमार खारीवाल ने दी। उन्होंने बताया कि शहर के अनेक कब्रस्तान और मुक्तिधाम में हरियाली का अभाव है इसलिये इस वर्ष यहां व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

अतिथियों को स्टेट प्रेस क्लब,मप्र की ओर से संजीव आचार्य, कमल कस्तूरी, डॉ. हनीष अजमेरा, आकाश चौकसे, सोनाली यादव, प्रवीण धनोतिया,नरेन्द्र चौकसे, प्रियेश जैन, अरुण जैन, संदीप सेन,अजय जैन, रमेश चन्द्र राठौड़, शौकत शेख,अब्दुल मति फारूकी एवँ कृष्ण जाधव उपस्थित थे अंत में अजय भट्ट ने आभार माना। कार्यक्रम में मौजूद मीडियाकर्मियों एवं अतिथियों को फलदार पौधे भेंट किये गये।

1714 views