रामलला के दर पहुंचे केजरीवाल, संतों से भी करेंगे मुलाकात

रामलला के दर पहुंचे केजरीवाल, संतों से भी करेंगे मुलाकात*
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सुबह करीब 11 बजे रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन किया और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे। दर्शन से पहले केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि दर्शन के बाद वह हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद संत-महात्माओं से भी मुलाकात करेंगे। अयोध्या दौरे के दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। केजरीवाल ने आगे बताया कि शाम करीब चार बजे वह पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे।

536 views