राम मंदिर में चढ़ावे पर डाका! आठ लोगों ने मिलकर रची करोड़ों की साजिश, पूछताछ में उगले कई बड़े राज

राम मंदिर में चढ़ावे पर डाका! आठ लोगों ने मिलकर रची करोड़ों की साजिश, पूछताछ में उगले कई बड़े राज*
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में खुलासे के 19 दिन बाद पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 9 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सभी पर साजिश के तहत चढ़ावा राशि की चोरी और धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने टिन्नू सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में करोड़ों रुपये की नकदी और जेवरातों के हेरफेर की बात सामने आई है। अब तक बड़ी रकम बरामद होने की भी जानकारी मिली है। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ अन्य लोगों और बैंककर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे और कार्रवाई की जाएगी।

737 views