महाअभियान में दिव्यांगजनों ने भी दी आहुति

महाअभियान में दिव्यांगजनों ने भी दी आहुति

इंदौर। महावेक्सिनेशन अभियान के अंतर्गत शहर के दिव्यांगजनों के लिये सामाजिक न्याय विभाग ने शहर की समस्त दिव्यांग संस्थाओं के साथ मिलकर विशेष शिविर का आयोजन किया। शिविर में करीब 300 दिव्यांगजनों को कोरोना से बचाव के वेक्सिन लगाए गए। पूर्व मंत्री एवं विधायक महेंद्र हार्डिया,वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. अनिल भंडारी और पद्मश्री भालू मोढ़े ने शिविर का शुभारंभ किया। दोपहर में कलेक्टर मनीष सिंह ने शिविर का अवलोकन किया और यहां की व्यवस्थाओं को सराहा।कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चों को प्रमाण पत्र भी भेंट किये। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक और शहर के तमाम सेंटर्स के दिव्यांगजन मौजूद थे।

1329 views