स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए वेक्सिनेशन जरूरी-ठाकुर
देवास। आज वैक्सीनेशन केंद्र का उद्घाटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी द्वारा किया गया। साथ मे सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी जी, विधायक गायत्री राजे जी पवार, एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री ठाकुर ने कहा कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन अत्यंत आवश्यक है माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रारंभ इस अभियान में हम हर व्यक्ति से आग्रह कर रहे हैं। महा वैक्सीनेशन अभियान में शामिल होकर कोरोना का टीका जरूर लगवाए। ताकि जल्द से जल्द कोरोनावायरस को हराया जा सके।







