सिंधिया की सुरक्षा में चूक, 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड

सिंधिया की सुरक्षा में चूक, 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है। रात को जब वे सड़क मार्ग से दिल्ली से ग्वालियर आ रहे थे तो सुरक्षा दी जानी थी, सुरक्षा दी भी गई लेकिन पायलट और फॉलो वाहन किसी दूसरी गाड़ी को सुरक्षा देते रहे और सिंधिया कई किलोमीटर तक बिना सुरक्षा के अकेले आगे चलते रहे। मामला उजागर होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने 14 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है इनमें 9 मुरैना के और 5 ग्वालियर जिले के पुलिस पुलिसकर्मी शामिल हैं।

1566 views