खाद की आपूर्ति और रेल रैक बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे कमलनाथ*

*खाद की आपूर्ति और रेल रैक बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे कमलनाथ*

भोपाल।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्रियों से भी प्रदेश के विभिन्न् प्रस्तावों पर बात करेंगे।
बतौर मुख्यमंत्री पहली दिल्ली यात्रा में मुख्यमंत्री खाद की आपूर्ति बढ़ाने और रेल रैक की तादाद बढ़ाने पर भी केंद्रीय मंत्रियों से बात कर सकते हैं।सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्र सरकार में लंबित विभिन्न् प्रस्तावों को लेकर बात की। खनिज, लोक निर्माण सहित कई विभागों के प्रस्ताव केंद्र सरकार की अनुमति के इंतजार में हैं। इसको लेकर पूर्ववर्ती सरकार में भी केंद्रीय मंत्रालयों से संपर्क साधा जाता रहा है।

उधर, मुख्यमंत्री का 30 दिसंबर से एक जनवरी तक छिंदवाड़ा में रहने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी तरह 21 से 25 जनवरी तक स्विटजरलैंड के दौरे पर रहेंगे। वे दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल, मोहम्मद सुलेमान सहित कुछ उद्योगपति भी साथ रहेंगे।

2295 views