*शनिवार को GST काउंसिल की बैठक में ये 6 चीजें हो सकती हैं सस्ती, देखें लिस्ट*
22 दिसंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में आधा दर्जन चीजों पर टैक्स घटाने का फैसला लिया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, गाड़ियों के टायर, सीमेंट जैसी चीजों पर दरें 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी तक आ सकती है. इस हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जल्द 99% सामान को जीएसटी के 18 फीसदी वाले दायरे में लाने की योजना है. उन्होंने कहा कि कुछ चीजें ही 28% GST दायरे में रहेंगी, बाकी चीजें 18% या उससे कम GST दायरे में रहेंगी.
*क्या होगा सस्ता-*
>> गाड़ियों के टायर समेत करीब आधा दर्जन सामानों पर जीएसटी की दरें घट सकती हैं.
>> अभी साइकिल छोड़ सभी टायर पर 28 फीसदी लागू है.
>> सूत्रों के मुताबिक टायर पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किया जा सकता है.
>> ई-रिक्शा के टायर पर जीएसटी 5 फीसदी हो सकता है.
>> एसी और सीमेंट पर भी जीएसटी की दर घट सकती है.
>> सीमेंट पर जीएसटी दरें 28 फीसदी से घटकर 18 फीसदी पर आ सकती है.
>> इस बैठक में घरों पर भी जीएसटी घटाने पर चर्चा हो सकती है.
>> इसके अलावा टीवी, कंप्यूटर पर भी जीएसटी घट सकता है
>> सूत्रों के मुताबिक जीएसटी की दरें घटाने वाले आइटम की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है.






