स्वस्थ होते ही निगम आयुक्त ने सुनाया यह कड़ा फरमान

स्वस्थ होते ही निगम आयुक्त ने सुनाया यह कड़ा फरमान

इंदौर। कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होकर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने आज से शहर में सक्रियता दिखाई। लगभग दस दिनों से वो रेसीडेंसी इलाके के सरकारी बंगले में ही उपचाररर्थ थीं। कुछ दिन पूर्व उनके दो परिजन भी संक्रमित हुए थे।

आज दोपहर निगम आयुक्त ने सेट पर आदेश दिया कि जो भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति घर पर इलाज करवा रहा है उसे कल तक किसी भी सूरत में कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जाए। कलेक्टर का हवाला देकर इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। आदेश प्रसारित होते ही घरों में इलाज़ ले रहे मरीज़ों को ले जाने के लिए बड़ी संख्या में एम्बुलेंस का बंदोबस्त शुरू हो गया।

1264 views